मनोरंजन

Women’s World Cup: क्रिकेट विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम का अनुष्का शर्मा ने बढ़ाया हौसला, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया। इस हार से एक ओर फैंस दुखी हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ने टीम का हौसला बढ़ाया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला टीम के सपोर्ट में स्टोरी लगाई है। उन्होंने लिखा, ‘हम जैसा चाहते थे वैसा रिजल्ट नहीं आया है। हमारा दिल टूटा जरूर है लेकिन आप सब ने आखिर तक जबरदस्त लड़ाई लड़ी। भारत के झंडे और नीले रंग के हार्ट वाले इमोजी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि हमारा सपोर्ट और विश्वास आप पर बना रहेगा।’


झूलन गोस्वामी के बायोपिक में आएंगी नज़र
अनुष्का शर्मा जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए अनुष्का जमकर पसीना बहा रही हैं।अभी कुछ समय पहले ही फिल्म से जुड़े कुछ वीडियोज भी सामने आए थे। इनमें अनुष्का शर्मा झूलन बनी नज़र आई थीं। उन्हें बंगाली बोलते भी देखा गया था। इन वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस को अनुष्का की इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि झूलन वह महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

तीन साल बाद अनुष्का कर रहीं वापसी
इस फिल्म से अनुष्का तीन साल बाद वापसी करने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के बाद अनुष्का की तरह शाहरुख की भी अब तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

Share:

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार, हिंदुओं को भी अल्पसंख्यक का दर्जा दे सकते हैं राज्य

Mon Mar 28 , 2022
नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार (Central Government) ने 9 राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा दाखिल किया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य अपने नियमों के अनुसार संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थानों के रूप […]