मनोरंजन

AR Rahman की बेटी khateeja का हुआ निकाह, तस्वीरें हुई वायरल

मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) की बेटी खतीजा ने अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद (sheikh mohammed) संग निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी खुद एआर रहमान (AR Rahman) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा-‘ सर्वशक्तिमान इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।’


 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARR (@arrahman)


तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। एआर रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे आमीन और रहीमा भी हैं। एआर रहमान की इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रहमान के दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। रियासदीन और खतीजा के वेडिंग फंक्शन चेन्नई में हुए हैं। वहीं अब निकाह के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Share:

Next Post

Share Market: सेंसेक्स 866 अंक टूट कर बंद हुआ, निफ्टी में आई 271 अंकों की गिरावट

Fri May 6 , 2022
नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया […]