जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सेहत का खजाना है अरबी, सेवन करने के कमाल के फायदें

अरबी की सब्जी खाना कई लोगों को पसंद होता है। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसका स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा सा अलग होता है। अरबी (Taro Roots) से कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें सूखी सब्जी और रसदार सब्जी प्रमुख है। वहीं कुछ लोग अरबी के पत्तों से भी कई तरह के डिश बनाते हैं। क्या आपको पता है कि अरबी खाने से सेहत को काफी लाभ पहुंच सकता है। यह पेट (Stomach) और वात की समस्या में बहुत लाभदायक है। अरबी की सब्जी में अजवाइन भी मिलाया जाता है ताकि पेट संबंधी सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सके। यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को भी कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते हैं। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि इसके कई प्रकार से खाया जा सकता है। आयुर्वेद में अरबी को बहुत ही गुणकारी बताया गया है। आइए आपको बताते हैं अरबी कैसे आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकती है।

अरबी के फायदे
-कब्ज (Constipation) एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान तक बदल जाता है। अरबी (Arabic) खाने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है।


-गर्मी के मौसम में कई लोगों को सिर दर्द की शिकायत रहती है। आरबी की सब्जी खाने से सिर दर्द (Headache) से आराम मिलता है। अरबी कन्द के रस में छाछ, या दही मिलाकर उसका सेवन करें। इसे पीने से सिर दर्द से आराम मिलता है।

-अरबी खाने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज रोगियों (Diabetes patients) में अपनी डाइट में अरबी को जरूर शामिल करना चाहिए।

-हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) के चलते कई अन्य प्रकार के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आप हाई ब्लडप्रेशर को अरबी के इस्तेमाल से ठीक कर सकते हैं। ऐसे में अरबी की सब्जी का सेवन करें। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से हार्ट भी स्वस्थ रहता है।

-कान बहने या कान के दर्द में भी अरबी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अरबी के पत्ते के रस की 2 बूंद कान में डालें। इससे न सिर्फ कान बहना रुक जाता है, बल्कि कान का दर्द भी ठीक हो जाता है।

-अरबी के पत्तों और कन्द की सब्जी बनाक खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ की आंखों की कई प्रकार की समस्याओं में भी राहत मिलती है।

-अरबी के गुण से सूजन की समस्या ठीक की जा सकती है। अरबी के पत्ते और इसकी डंडियों का रस निकालकर, उसमें मनक मिलकार इसका लेप करने से गांठों और मांसपेशियों (Muscles) की सूजन ठीक होती है।

-नींद न आने की परेशानी में अरबी के पत्तों और कन्द का साग बनाकर खाएं। इससे अनिद्रा की परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाती है।

-आज के समय में बालों का झड़ना (Hair fall) एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी खाने से बालों का झड़ना रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हैं तो अरबी के कंद का रस निकालकर उससे सिर पर मालिश करें। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है।

-शारीरिक कमजोरी (Physical weakness) वाले लोग अरबी का सेवन कर सकते हैं। अरबी के छोटे कन्दों को भूनकर उसका भर्ता बना लें। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है और कमजोरी दूर होती है।

-अगर आपको भूख कम लगती है, तो अपनी डाइट में अरबी को शामिल करें। अरबी की सब्जी खाने के साथ साथ अरबी के पत्तों का जूस भी पिएं। आप इसमें दालचीनी, इलायची और अदरक (Cardamom and ginger) मिला लें। इससे भूख न लगने की समस्या ठीक होती है ।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के लिए इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

 

Share:

Next Post

World Malaria Day 2021: ऐसे होतें हैं मलेरिया के लक्षण, जानें कैसें करें बचाव

Sun Apr 25 , 2021
  मलेरिया बुखार (Malarial fever) मच्छरों से होने वाला एक तरह का संक्रामक रोग है, जो फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इस मादा मच्छर में एक खास प्रकार का जीवाणु पाया जाता है जिसे डॉक्टरी भाषा में प्लाज्मोडियम नाम से जाना जाता है। इस रोग से पीड़ित लोग शायद ही इस बात […]