img-fluid

वंदे मातरम् के बीच बैठे केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कुछ नेता खड़े रहे

November 10, 2026

डेस्क: केरल में वंदे मातरम् को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण के गायन से पहले ही मंच पर अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए. ये मामला अब सुर्खियों में आ गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पहले से ही राजनीतिक विवाद चल रहा है

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में मंत्री के. मुरलीधरन ने ‘वंदे मातरम’ के पूरे गायन को लेकर अपना नाराजगी जाहिर की और राष्ट्रगीत पूरा होने से पहले ही वह अपनी सीट पर बैठ गए. हालांकि इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता खड़े रहे. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

यह घटना सोमवार (9 नवंबर) को उत्तरी केरल के इस जिले में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, ‘मुल्लेरिया फैमिली हेल्थ सेंटर’ में एक प्रयोगशाला के उद्घाटन के दौरान हुई. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री मुरलीधरन के बगल में बैठे ज़िला कलेक्टर, कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन और विधायक के. माहीन भी गीत खत्म होने से पहले ही अपनी सीटों पर बैठ गए.


  • हालांकि, विधायक के. नीलकंदन और डीसीसी अध्यक्ष पी. के. फैसल पूरा गीत गाए जाने तक खड़े रहे. बताया जा रहा है कि मंत्री और अन्य लोग ‘वंदे मातरम’ गीत के पहले दो पद (स्टैंजा) गाए जाने के बाद ही बैठने लगे थे. कार्यक्रम के वीडियो में यह भी दिखा कि जब ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था, तब मंत्री अपने पास बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे.

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाने के केंद्र सरकार के निर्देश को लेकर बहस चल रही है. कांग्रेस का कहना है कि ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद गाना ही काफी है. जिसको लेकर बीजेपी लगाकार उस पर हमलावर है.

    इससे पहले मंत्री मुरलीधरन ने कहा था कि केरल में ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण नहीं गाया जाएगा और सरकारी कार्यक्रमों में केवल इसके पहले दो पद ही शामिल किए जाएंगे. उन्होंने कहा था कि कि राज्य सरकार के सभी कार्यक्रमों में पहले भी सिर्फ शुरुआती दो छंद ही गाए जाते थे और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा था कि इसे उसी तरीके से गाया जाएगा जैसे अब तक गाया गया है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved