मनोरंजन

शाहरुख खान के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं आर्यन खान, पिता के लिए कर चुके हैं लड़की से लड़ाई!

डेस्क। आर्यन खान ने भले ही फिल्मों में अब तक कदम न रखा हो लेकिन उनका रुतबा किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख खान के बेटे होने की वजह से वह बचपन से लाइमलाइट में रहे हैं। आज आर्यन अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। आर्यन का जन्म मुंबई में साल 1997 में हुआ था। जन्म के बाद वह अपने पिता शाहरुख खान के लिए बहुत लकी साबित हुए।

दरअसल, आर्यन के जन्म के 12 दिन पहले ही यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है रिलीज हुई थी। इस म्यूजिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म सुपरहिट तो हुई ही साथ ही फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म के बाद उनके हाथ कुछ कुछ होता है लगी जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया।


आर्यन की पढ़ाई लिखाई विदेश में ही हुई है। उनकी बहन सुहाना फिल्मों में जल्द ही एंट्री करने जा रही हैं लेकिन आर्यन अभी भी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ केलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके अलावा उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। शाहरुख अपने बेटे आर्यन के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में अपने बेटे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था कि एक बार उनके लिए आर्यन की लड़ाई एक लड़की से हो गई थी। शो के दौरान शाहरुख ने कहा था, ‘एक लड़की ने मुझे गाली दी तो आर्यन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसने कहा कि मैं केबीसी में भद्दा दिख रहा था और आखिर में उसने मुझे मोटा कहा। ये बात आर्यन को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने लड़की को लात मार दी।’

Share:

Next Post

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला, पोस्टर जारी कर बताया 'लुटेरा'

Sun Nov 13 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को एक और हमला किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने उन्हें ‘लुटेरा’ बताया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा […]