भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बारिश थमते ही पुलिस महकमे में लगेगी तबादलों की झड़ी

  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल जल्द
  • 2 दर्जन एसपी, दो आईजी समेत पीएचक्यू में भी होगा हेरफेर

रामेश्वर धाकड़

भोपाल। प्रदेश में बाढ़ से उपजे हालातों के बाद जनजीवन सामान्य होते ही तबादलों की झड़ी लगने वाली है। जिसमें पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल की तैयारी हो चुकी है। संभावित फेरदबल में 24 से अधिक जिलों के एसपी, दो आईजी समेत पुलिस मुख्यालय में भी अफसरों की अदला-बदली होना है। संभवत: इसी हफ्ते के आखिरी में पुलिस की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। फिलहाल बाढ़ राहत कार्यों में व्यस्त होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तबादला सूची को मंजूरी नहीं दे पाए हैं। मंत्रालय सूत्र बताते हैं कि गणेश उत्सव से पहले पुलिस के तबादले की तैयारी है। यदि बारिश का क्रम जारी रहता है तो फिर तबादला सूची 10 सितंबर के बाद तक के लिए टल सकती है। हालांकि ऐसी संभावना कम ही बताई जा रही है।


इन जिलों के बदले जा सकते हैं एसपी
भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों की तबादला सूची में 56 से ज्यादा नाम शामिल हैं। इनमें नरसिंहपुर के एसपी विपुल श्रीवास्तव और छिंदवाड़ा एसपी विवेक अग्रवाल के नाम हैं। ये दोनों अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। इसके अलावा विदिशा, कटनी, राजगढ़, दमोह, ग्वालियर, उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, जलबपुर, शाजापुर, शिवपुरी, आगर-मालवा, बुरहानपुर, बैतूल, देवास, खंडवा, सीहोर, नीमच, छतरपुर, दतिया, झाबुआ, पन्ना और धार जिला शामिल है। धार, शिवपुरी एसपी को 3 साल से ज्यादा समय हो गया है।

भोपाल, इंदौर पुलिस में भी बदलेंगे अफसर
पुलिस की तबादला सूची में जबलपुर एवं होशंगाबाद आईजी भी बदले जा सकते हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर पुलिस में भी आईपीएस अफसरों को बदला जाना है। इनमें कुछ वरिष्ठ अफसरों के नाम भी बताए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर सरकार और मानवाधिकार को नोटिस

Wed Aug 24 , 2022
जबलपुर। मप्र के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने राज्य मानवाधिकार आयोग में जस्टिस मनोहर ममतानी की नियुक्ति को चुनौती दी है। नेता प्रतिपक्ष की याचिका को जबलपुर हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है और मामले में राज्य सरकार सहित मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग को नोटिस जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और मानवाधिकार आयोग […]