उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर प्रवेश के साथ कल से, शुरु हो जाएगी अष्टतीर्थ यात्रा

  • पंचक्रोशी से श्रद्धालुओं का लौटना शुरु-सिद्धवट पड़ाव पर होगा रात्रि विश्राम

उज्जैन। तय समय पर पंचक्रोशी यात्रा शुरु करने वाले श्रद्धालुओं का कल नगर प्रवेश होगा और इसी के साथ अष्टतीर्थ यात्रा शुरु कर देंगे। इधर समय से पहले पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का नगर में लौटना शुुरु हो गया है। जो श्रद्धालु कल नगर प्रवेश करेंगे वे आज रात्रि विश्राम सिद्धवट पड़ाव पर करेंगे।



तपती गर्मी और 42 डिग्री के तापमान के बीच हजारों की संख्या में पंचक्रोशी यात्रा अभी भी यात्रा कर रहे हैं। 25 अप्रैल से आरंभ हुई 118 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी यात्रा का कल विधिवत समापन होना है। कल पंचक्रोशी यात्री यात्रा पूरी करने के बाद नगर प्रवेश करेंगे और नागचंद्रेश्वर मंदिर पर जाकर भगवान को बल लौटाएँगे। इसी के साथ कल से अष्टतीर्थ यात्रा भी शुरु हो जाएगी। श्रद्धालु बल लौटाने के बाद कर्कराज मंदिर रेती घाट से अष्टतीर्थ यात्रा शुरु करेंगे। अष्टतीर्थ यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालु शिप्रा तट पर स्थित विभिन्न मंदिरों पर जाकर दर्शन और पूजा करते हैं। इधर आज सुबह से अलग-अलग छोटे-छोटे जत्थों में पंचक्रोशी यात्रियों का नगर आना शुरु हो गया था। यह वह यात्री हैं जिन्होंने 25 अप्रैल से पहले ही पंचक्रोशी यात्रा शुरु कर दी थी। पंचक्रोशी यात्रियों का आज शाम तक नगर प्रवेश जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए बावन कुंड और सिद्धवट पर स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बावन कुंड पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। कल रात में भी यहाँ बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुँच गए थे और आज सुबह उन्होंने स्नान किया और नगर प्रवेश कर बल लौटाने पहुँच गए थे।

Share:

Next Post

टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन अगले माह, मोदी-बाइडेन की होगी मुलाकात

Thu Apr 28 , 2022
टोक्यो/वाशिंगटन । अमेरिका (America), भारत (India), जापान (Japan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच संवाद सेतु बने क्वाड्रीलेटरल सेक्योरिटी डॉयलाग (क्वाड) का शिखर सम्मेलन अगले माह जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में होगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बीच मुलाकात भी होगी। […]