बड़ी खबर

असम के CM का दावा- भाजपा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जवाब मिला- माइंडगेम खेल रहे हैं सरमा

दिसपुर। असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचती दिख रही है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश कांगेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम सरमा का कहना है कि भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उधर बोरा ने सरमा के दावों को झूठा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सरमा वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर माइंडगेम खेल रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 के जनवरी या फरवरी महीने में भूपेन बोरा भाजपा का दामन थाम लेंगे। मैंने उनके लिए दो विधानसभा सीटें तैयार की हैं, हालांकि मैं अभी इन सीटों का नाम नहीं बताऊंगा। सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की फिक्स्ड डिपॉजिट बन गई है। जब भी जरूरत होती है, हम उन्हें पार्टी में ले आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है। राहुल गांधी का खुद का भविष्य अंधकारमय है और उनके अनुयायियों का भविष्य और भी भी अंधकारमय है।

Share:

Next Post

महाकाल मंदिर के दस पुजारियों की हालत बेहतर, बुधवार को हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue Mar 26 , 2024
इंदौर। महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) में भस्माआरती (Bhasmaarti) के दौरान लगी आग में झुलसे 12 पुजारी और सेवकों को इलाज के लिए इंदौर (Indore) के अस्पताल (Hospital) मेें भर्ती किया गया है। उनमें से दस पुजारियों की हालत ठीक है, दो पुजारी तीस से चालीस प्रतिशत तक झुलसे है और उन्हें डायबिटीज भी हैै, इसलिए […]