उज्जैन (Ujjain)। शनि (Sani) को अन्य ग्रहों के मुकाबले न्यायाधीश यानि जज (Judge means judge) की भूमिका प्राप्त है। शनि देव सभी ग्रहों में सबसे स्लो चाल में गोचर करते हैं। शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति को मालामाल बना सकती है। वहीं, शनि की खराब स्थिति जीवन में प्रॉबलम्स भी पैदा करती है। इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान शनि उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। अगले साल 28 फरवरी के दिन शनि उदित से अस्त अवस्था में आ जाएंगे।
तुला राशि
कुंभ राशि में शनि की उदित अवस्था तुला राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि की उदित अवस्था शुभ परिणाम लेकर आएगी। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved