जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Astrology: महाशिवरात्रि पर बन रहा पंचग्रही योग, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा मनोवांछित फल

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का त्योहार इस साल 1 मार्च, मंगलवार को मनाया जाएगा। भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित यह त्योहार इस साल बेहद खास होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों (astrologers) के अनुसार, महाशिवरात्रि पर इस साल दो शुभ संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन इस साल पंचग्रही योग (Panchagrahi Yoga) का भी निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।


महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ योग-
12वें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण होगा। इस राशि में मंगल और शनि के अलावा बुध, शुक्र और चंद्रमा भी विराजमान होंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी। वृषभ राशि के चौथे भाव में राहु और वृश्चिक राशि के दसवें भाव में केतु विराजमान रहेंगे।

बनेंगे ये खास योग-
महाशिवरात्रि पर इस साल धनिष्ठा योग का निर्माण होगा। धनिष्ठा योग के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। मान्यता है कि इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

महाशिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त-
महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 07 से लेकर 02 बजकर 53 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा।

Share:

Next Post

कल Mahashivratri पर इस मंदिर में मशीन से होगा महादेव का जलाभिषेक

Mon Feb 28 , 2022
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं शिव-पार्वती (Shiva-Parvati) सोने का मुकुट पहनकर विराजेंगे तो कहीं देसी-विदेशी फूलों से भगवान के दरबार को सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु मंदिरों में मशीन के माध्यम से जलाभिषेक (Jalabhishek) कर सकेंगे। छतरपुर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किशोर […]