बड़ी खबर राजनीति

कम से कम 150 सीट जीतेगा महागठबंधन : सुरजेवाला

पटना। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट डाला है। एक थकी-हारी भाजपा और जदयू की सरकार जिसने बिहार को बदहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था, उम्मीद है जनता ने उसे बदलकर एक नई, युवा, तेज-तर्रार और नई ताकत वाली सरकार के लिए मत डाला है। मतगणना के बाद ही असली निर्णय होगा। क्योंकि जनता का आदेश अभी ईवीएम मशीनों में ही बंद है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन कम से कम 150 सीटें जीतेगा।

उन्होंने कहा कि इसबार ज्यादातर मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल महागठबंधन के पक्ष में हैं। लेकिन फिर भी मतगणना का हमें इंतजार करना चाहिए। लगभग एक महीने से लगातार पार्टी के शीर्ष नेता और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने मिलकर काम किया है। शक्ति सिंह गोहिल कई महीनों से यहां लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार इसबार जाति और धर्म का बंधन तोड़ेगा। बिहार इसबार पूरे देश के लिए दशा और दिशा तय करेगा। भाजपा ने हिंदुस्तान को जाति, धर्म और नफरत के नाम पर बांट दिया है। आज हर एक व्यक्ति एक दूसरे का धर्म और जाति पूछने लगा है। कहीं न कहीं, युवाओं की आकांक्षा पीछे खो गई है। इस बार बिहार में राजनीति का बदलाव नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी से डिप्टी सीएम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात अभी बेमानी होगी। फिलहाल नतीजे का इंतजार है। राजद, कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन ने केवल सत्ता लेने के लिए चुनाव नहीं लड़ा है। महागठबंधन ने बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ा है। बिहार के लिए जो जरूरी होगा, महागठबंधन वही करेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भारतीय उद्योग जगत को भरोसा-बाइडन की जीत से भारत-अमेरिका संबंध होंगे बेहतर:

Mon Nov 9 , 2020
नई दिल्‍ली। भारतीय उद्योग जगत ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत का स्वागत किया है। उद्योग जगत ने उम्मीद जताते हुए कहा कि बाइडेन के नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच संबंध और सहयोग और मजबूत हो सकेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन और निर्वाचित […]