मनोरंजन

Taimur को कड़ी टक्कर दे रहे हैं Atif Aslam के बेटे असद

मुंबई। सिनेमा जगत में अब स्टार किड्स पर भी लोगों का ध्यान जाता है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर (Taimur) बचपन से ही स्टारडम के रास्ते पर हैं। तैमूर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में भी रहते हैं।

आम आदमी से लेकर मीडिया इंडस्ट्री भी तैमूर (Taimur) की फैन फॉलोइंग को सलाम करती है मगर अब ऐसा लग रहा है कि तैमूर की गद्दी पर मशहूर सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) के बेटे असद (Asad) कब्ज़ा जमाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों असद सबके फेवरेट बन गए हैं। लोग तैमूर से असद की तुलना करने लग गए हैं। आतिफ असलम के लाडले की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

असद की क्यूटनेस को देखकर (Asad Viral Pics) यह कहना गलत नहीं होगा कि वो तैमूर को कड़ी टक्कर देने वाले है और मासूमियत के मामले में तो लोगों का मानना है कि असद ने तैमूर को मात दे दी है। यहां देखिए सोशल मीडिया सेंसेशन असद की कुछ तस्वीरें:

 

बता दें कि तैमूर की तरह असद भी लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। असद जहां एक तरफ पापा आतिफ से क्लोज हैं वहीं तैमूर भी अपने डैडी सैफ के साथ खूब वक़्त बिताते हैं।

Share:

Next Post

LIVE : बंगाल चुनाव के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी, रोजगार को लेकर अहम घोषणा

Sun Mar 21 , 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बंगाल चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. टीएमसी पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है. बीजेपी का कहना है कि वह सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर अपना घोषणापत्र जारी कर रही है. यहां जानिए चुनाव के मुहाने पर खड़े पांच […]