
कापियां जमा करने की तारीख 3 दिन बढ़ाई
इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (Devi Ahilya University) ने पुराने एटीकेटी (ATKT) फाइनल ईयर के छात्रों को एक मौका दिया है। जो छात्र नियमों (rules) के उलझन में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें फिर मौका दिया गया है। इस पहल से पुराने छात्रों में राहत देखी जा रही है।
यूनिवर्सिटी (university) में 2011 से 2017 के दौरान जिन छात्रों की यूजी डिग्री ( UG degree) एटीकेटी कारण रुकी हुई थी, उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा रहा है कि विधिवत परीक्षा (exam) प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ( UG degree) की पहल से कई पुराने छात्रों की उम्मीदें जागी हैं। साथ ही ओपन बुक परीक्षा (open book) में 20 जुलाई अंतिम तारीख कापियां जमा करने की रखी गई थी, जिसे 3 दिनों तक बढ़ा दिया गया है। यूनिवर्सिटी (university) की ओर से 23 जुलाई तक कापियां जमा करने का समय छात्रों को दिया गया है। वहीं आज सभी सेंटरों पर अवकाश ( holidays) के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved