भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

खेत जा रहे चाचा-भतीजे को ऑटो ने टक्कर मारी, चाचा की मौत

  • आरोपी चालक स्पॉट पर ऑटो को छोड़कर फरार हुआ, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। बैरसिया के गांव भैंसोदा में रहने वाले चाचा भतीजे आज सुबह करीब सात बजे खेत जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनकी सीडी 100 बाईक और सवारी ऑटो की आमने सामने से जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में चाचा की हमीदिया अस्तपाल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि भतीजा सिविल हॉस्पिटल बैरसिया में भर्ती है। घटना के बाद में आरोपी ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार भैंसोदा गांव में रहने वाला लोकेश कुशवाह पिता जमुनाप्रसाद कुशवाह (36) खेती किसानी करता था। गांव से करीब डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर स्थित उसकी जमीन है। आज सुबह सात बजे वह 18 साल के भतीजे रामू को लेकर खेत जाने के लिए निकला था। खेत में फिलहाल सब्जी की खेती की गई है। जिसे लोड कराकर मंडी रवाना करना था। घर से खेत के बीच में ही भैंसोदा गांव के पास ही सामने से आ रहे हरे रंग के सवारी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद में आरोपी ऑटो चालक दोनों को गंभीर हालत में स्पॉट पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए बैरसिया के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण लोकेश की हालत को नाजुक देख हमीदिया ले जाने की सलाह दी गई। जबकि रामू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इधर, लोकेश को लेकर परिजन भोपाल के लिए रवाना हुए थे। करोंद के पास लोकेश ने दम तोड़ दिया। बैरसिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।



डिवाइडर से टकराई बाइक, पान गुमठी वाले की मौत
श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल से पॉलीटैक्निक के बीच में बीती देर रात एक बाइक सवार पान गुमठी का संचालक डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिवा साहू पुत्र स्वर्गीय रमेश साहू (27) निवासी पीरगेट कैयरवेल अस्पताल से पीछे इमामीगेट के पास पान की गुमठी का संचालन करता था। बीती देर रात वह डिपो चौरहा से पालीटैक्निक की और आ रहा था। रास्ते में स्मार्टसिटी अस्पताल के पास उसकी तेज रफ्तार पेशन प्रो बाइक डिवाइडर में जा घुसी। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचा था। जहां डाक्टरों ने भी चेक करने के बाद में मौत की पुष्टी कर दी। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक भाई सागर और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। शिवा अविवाहित था, परिजन उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे।

Share:

Next Post

अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है भाजपा

Fri Feb 17 , 2023
विकास यात्रा की मुस्लिम समाज के लोग कर रहे है तारीफ लटेरी, डॉ आमिर सरकार। सिरोज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ आमिर सरकार ने केंद्र और मध्य प्रदेश की चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को लेकर साथ काम कर […]