img-fluid

Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम रिफाइनरी में जोरदार धमाका, आसमान में उठीं आग की ऊंची लपटें

November 03, 2026

विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में सोमवार रात HPCL की तेल रिफाइनरी (refinery) में आग लग गई. घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने बताया कि HPCL परिसर में आग लगी थी और इस घटना में किसी की जान नहीं गई. घटनास्थल के वीडियो में आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दिखाई दिया. आग की लपटों से रात के आसमान में दूर तक रोशनी फैल गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.

फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से हादसे के कारणों की पुष्टि की जानी बाकी है. विशाखापत्तनम में HPCL के पिच प्लांट में आग लगने और धुआं उठने की घटना पर मलकापुरम के CI ई. नरसिम्हा राव ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. HPCL के दमकलकर्मी अपनी गाड़ियों से आग को पूरी तरह बुझाने में जुटे हैं.

उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. बाहर से दमकल की गाड़ियां बुलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि HPCL की अपनी दमकल गाड़ियां ही आग बुझाने का काम कर रही है.

 

Share:

  • ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिका का हमला, मिसाइलों से किए धमाके, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) के केशम द्वीप (Qeshm Island) पर हमला (Attack) किया है। पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान में छोटे स्तर पर गुप्त सैन्य हमले कर रहा था, लेकिन अब केशम द्वीप पर बड़े हमले की खबर सामने आई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved