देश

बाबाधाम बाल उद्यान बनेगा आकर्षण का केन्द्रः मुख्यमंत्री

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ से लगे नगर निगम अंतर्गत कोसमनारा स्थित बाल उद्यान का शनिवार शाम लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम को विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा बाबा धाम राष्ट्रीय स्तर पर आस्था का केन्द्र है। यहां श्रीसत्य नारायण बाबा के दर्शन के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। इसके समीप गार्डन बनने से यह लोगों के लिए और आकर्षण का केन्द्र बन गया है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को विकास व निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक उत्तरी जांगड़े, महापौर जानकी काटजू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री को कलेक्टर भीम सिंह ने गार्डन निर्माण की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि बाबाधाम बाल उद्यान 3.5 एकड़ क्षेत्रफल पर 93 लाख की लागत से बनाई गई है। हरे-भरे इस उद्यान में प्ले एरिया, वाकिंग व जॉगिंग के लिये वाक वे, सौर ऊर्जा से चलित लाईट जैसी सुविधायें मौजूद हैं। इस अवसर पर आईजी रतन लाल डांगी, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Share:

Next Post

मप्रः शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, दो मंत्री लेंगे शपथ

Sun Jan 3 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। राजभवन में सादे समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों को दोबारा शिवराज कैबिनेट में जगह मिल रही है। उन्हें उनके […]