भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बागसेवनिया: एक तरफा प्रेम में पागल युवक की प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने दी थी जान

  • पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। वह युवती से सामान्य जान-पहचान को प्रेम समझ बैठा था। आरेापी लड़की पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने शादी से मना किया तो वह उसका पीछा कर परेशान करने लगा। उसकी प्रताडऩा से तंग आकर ही युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने करीब तीन महीने की जांच के बाद युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बागसेवनया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू उर्फ पिस्सा पुत्री हरिसिंह (24) मूलत: बैरसिया इलाके की रहने वाली थी। वह भोपाल में सतनामी समाज के मंरि के पास न्यू बस्ती में रहती थी। वह दुकान में काम करती थी। अतुल सिंह मैहर नाम का युवक भी उसी के मोहल्ले में रहता था। वह क्रेसर पर काम करता है। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। युवती उसे केवल अपना दोस्त समझती थी जबकि अतुल उससे प्यार करने लगा था। जून के महीने में अतुल ने अपने प्रेम का इजहार करते हुए युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा कर शादी करने से मना कर दिया। अतुल सिंह इस बात से नाराज हो गया। बदला लेने के लिए वह युवती को परेशान करने लगा। युवती जब भी अपने घर से दुकान के लिए जाती तभी अतुल सिंह उसका पीछा कर छेडख़ानी करने लगता। उसके द्वारा दी जाने वाली प्रताडऩा से त्रस्त होकर ही युवती ने गत सात जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद अतुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

कोरोना ने किया कमजोर, अब महंगाई तोड़ रही कमर

Thu Oct 15 , 2020
भोपाल। बीते आठ में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने पहले ही लोगों को कमजोर कर दिया था। अब राशन, फल-सब्जी में आई महंगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। शारदीय नवरात्र के 17 अक्टूबर से शुरू होने के साथ ही लगातार त्योहारों का दौर चलेगा। ऐसे में आम आदमी की जेब पर काफी […]