भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सतना में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

  • धर्मांतरण पर बवाल मचाने वालों ने पुलिस कांस्टेबल पर उठाया हाथ

भोपाल। सतना में धर्मांतरण के शक में बवाल कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। चर्च में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा कर रहे बजरंगियों ने महिला पुलिस कांस्टेेबल पर हाथ उठा दिया। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जांच में धर्मांतरण के आरोप सहीं नहीं पाए। बजरंगियों का हंगामा देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सीएसपी ने सुबह बजरंग दल कार्यकर्ताओं को वहां से चलता कर दिया। शाम को थाने में बयान होने लगे। इसी दौरान बजरंग दल ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वहां मौके पर महिला कर्मी पर किसी ने हाथ उठाया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस बजरंगियों पर टूट पड़ी। पिटाई का वीडियो भी समाने आया है।

Share:

Next Post

साक्ष्य दिखाएं और दुरुस्त कराएं जमीनों का Record

Mon Nov 1 , 2021
आज से प्रदेश भर में शुद्धिकरण पखवाड़ा शुरू भोपाल। यदि किसी की जमीनों के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, वे उसे सुधरवा सकते हैं। इसके लिए भ्ूामि स्वामी को रिकॉर्ड सुधरवाने के लिए पुख्ता प्रमाण राजस्व अमले के सामने पेश करना होगा। इसके बाद बिना किसी झंझट के जमीन का रिकॉर्ड सुधर जाएगा। इसके लिए […]