खेल बड़ी खबर

BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) के मुखिया और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। सूत्रों के मुताबिक ‘दादा’ को कोलकाता (Kolkata) के वुडलैंड्स अस्पताल (Woodlands Hospital) में ले जय गया। इस बात की सूचना एएनआई ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार उन्हें शुक्रवार की शाम को घर में कसरत करते समय अचानक से सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उनको  तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) से गुजरना होगा। अस्पताल ने अब डॉ. सरोज मोंडल के साथ एक 3 सदस्यीय बोर्ड बनाया है जो सर्जरी करेंगे।हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।फिलहाल वे अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती हैं। डॉक्टर भी उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सौरव गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मुझे यह जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके तेजी से स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना करती हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

Share:

Next Post

मुनगा सूखा, सरकार अब कोदो-कुटकी से दूर करेगी कुपोषण

Sat Jan 2 , 2021
प्रदेश के छह जिलों में शुरू हुआ प्रयोग भोपाल। प्रदेश में कुपोषण खत्म करने के लिए सरकार नए-नए प्रयोग करती रहती है। पांच साल पहले सरकार ने कुपोषण दूर करने के लिए मुरगा का सहारा लिया था। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाखों रुपए के मुनगा के बीज बांटे, मुनगा सूख गया […]