कांगड़ा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर केन्द्र पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह सरकार सिर्फ 3-4 अरबपतियों के लिए चल रही है। हमने संसद में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर मुद्दे उठाने की कोशिश की, लेकिन हमें मुद्दे उठाने नहीं देते। हम भारत की संस्थाओं के माध्यम से भी ऐसा नहीं कर सकते, चाहे वह न्याय पालिका हो या मीडिया। वह सभी भाजपा और संघ के दबाव में है। इसलिए हमने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved