जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

होलाष्टक के साथ नए सप्ताह की शुरुआत, इन 3 राशियों पर चढ़ेगा धन का गुलाल

डेस्क। नया सप्ताह 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेगा। खास बात ये है कि यह सप्ताह होलाष्टक के साथ ही चलने वाला है। इसमें कई राशियां आर्थिक रूप से प्रबल होंगी। विशेषकर वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातकों को धन का लाभ होगा। हालांकि, कुछ लोगों को चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है।

मेष : सुख सौख्य संवाद बढ़ाता आया सप्ताह खुशियों में वृद्धि का कारक है। करीबियों और परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। मनोवांछित परिणाम उत्साहित रखेंगे। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। मित्रों से भेंट होगी। मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को उत्तरार्ध में करने का प्रयास करें। विपक्षियों से सावधान रहें। खर्च पर अंकुश रखें।

वृष : रक्त संबंधों में करीबी बढ़ाता आया सप्ताह आर्थिक मामलों में सहायक है। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सहकार और सामाजिकता में वृद्धि होगी। इच्छित लोगों से भेंट होगी। सूचना संपर्क प्रभावी रहेगा। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। अपनों की भावनाओं का ध्यान रखें। उत्तरोत्तर शुभता के संकेत बने हैं। सप्ताहांत में भावावेश में न आएं।

मिथुन : कलाप्रियता सकारात्मकता और सृजन को बढ़ाता आया सप्ताह श्रेष्ठ फलकारक है। मेहमानों से घर आंगन भरा रह सकता है। अपनों संग हर्ष आनंद साझा करेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक संपर्क प्रभावी रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुखकर रहेगा। कार्यगति बेहतर बनाए रखें। समय की अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क : रिश्तों में प्रेम और विश्वास के रंग भरता आया सप्ताह उत्तरोत्तर शुभता का संकेतक है। असहजताएं दूर होंगी। साख सम्मान में वृद्धि होगी। औरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। स्मरणीय पलों की रचना होगी। तेजी बनाए रखें। व्यक्तिगत उपलब्धियों के अवसर बनेंगे। जरूरी कार्य शीघ्र पूरा करने की सोच रखें।

सिंह : कार्य व्यापार में शुभता और सतर्कता का संकेतक सप्ताह है। उचित धन लाभ होगा। संबंधों को बल मिलेगा। रिश्तों को समय देंगे। अपनों के लिए क्षमता से बढ़कर करने का भाव रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। उत्तरोत्तर शुभता के संकेत हैं। लोगों की इच्छाओं का ध्यान रखेंगे। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साख सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या : धन लाभ और विस्तार संग श्रेष्ठ लोगों से भेंट की संभावना लाया सप्ताह व्यस्तता बढ़ाने वाला है। अच्छे कार्य व्यापार की रूपरेखा बनी रहेगी। कामकाजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। औरों की उम्मीदों पर खरा उतरने पर जोर देंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में कर लेने की कोशिश करें। उत्तरार्ध में बजट का ध्यान रखें। अति उत्साह से बचें।

तुला : भाग्यबल, धर्म, आस्था और विश्वास बढ़ाता आया सप्ताह उम्मीद से अच्छा रहेगा। कर्म की प्रबलता उत्तरोत्तर बढ़ेगी। वरिष्ठों से भेंट होंगी। इच्छित कार्य बनेंगे। योजनाएं फलेंगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्य गति बेहतर बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करें। प्रबंधन पर जोर देंगे। हर्ष उत्साह आनंद बना रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें।

वृश्चिक : धैर्य और धर्म पर जोर देता आया सप्ताह कार्य गति में उत्तरोत्तर तेजी लाने वाला है। स्वास्थ्य संवार पर रहेगा। पुण्यार्जन के अवसर बनेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा के योग हैं। पिता प्रबंधन का साथ मिलेगा। अवसरों का लाभ उठाने पर जोर दें। सूझबूझ से सफलता के संकेत हैं। सबको साथ लेकर चलने की सोच रखें। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

धनु : जीवन में सुख सौख्य सौंदर्य भरता आया सप्ताह हर्ष उत्साह कारक है। कुटुम्बियों से करीबी बढ़ेगी। परिजनों में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें। आवश्यक कार्यों को उत्तरार्ध में पूरा करने के अवसर अधिक रहेंगे। यात्रादि के योग रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। बड़ों से मेल मुलाकात होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मकर : कर्मठता और पेशेवरता पर जोर देता आया सप्ताह मेहनत से सफलता देने वाला है। मेहनत पर जोर रहेगा। साथी विश्वसनीय रहेंगे। साझा कार्यों में तेजी आएगी। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्वार्ध में पूरा कर लेने की सोच रखें। उत्तरार्ध में अपनों से करीबी बढ़ेगी। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें।

कुंभ : मनोबल संग प्रियजनों से करीबी बढ़ाता आया सप्ताह अपेक्षित परिणाम देने वाला है। कार्यगति बेहतर बनाए रखें। पेशेवरता पर जोर दें। सेवाभावना बढ़ेगी। साथी विश्वस्त रहेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सुख सौख्य सौंदर्यबोध में वृद्धि होगी। सहज सावधानी के साथ आगे बढ़ें। अपनों की मदद महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक होगी। यथासंभव मधुर बोलें।

मीन : परिजनों में प्रेम बढ़ाता आया सप्ताह मित्रों के साथ हर्ष आनंद साझा करने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित फल पाने की अच्छी संभावना रहेगी। छात्र पठन पाठन में रुचि लेंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। साख बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में करें। उत्तरार्ध में मेहनत की तुलना में प्रतिफल सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ेगा।

Share:

Next Post

सोमवार के दिन भगवान शिव की ऐसे करें पूजा अर्चना, जीवन में होगी खुशहाली

Mon Mar 22 , 2021
आज का दिन सोमवार (Monday) है जो एक पावन दिन है और धार्मिक मान्‍यता के अनुसार सोमवार (Monday) का दिन भगवान शिव को समर्पित है । सोमवार (Monday) के दिन भगवान शिव की विशेष रुप से पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है सोमवार (Monday) के दिन जो भी संपूर्ण विधि विधान से पूजा […]