img-fluid

Bengal Legislative Assembly : भाजपा उम्मीदवारों की सूची में बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी शामिल

March 14, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 63 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें मुख्य रूप से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और बाबुल सुप्रियो का भी नाम है। दोनों क्रमश: चुरचुरा और टॉलीगंज से चुनाव लड़ेंगे।



भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्हें टॉलीगंज से उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल चुनाव में भाजपा ने कुल चार सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। वहीं अभिनेता यश दासगुप्ता को चंडीतला से, अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से और अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, निसिथ प्रामाणिक को दीनहाटा सीट से और एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती को हावड़ा श्यामपुर से टिकट दिया गया है।उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share:

  • Baiju Bawra Music Festival : राजा रानी महल में गूजी संगीत की स्वर लहरियां

    Sun Mar 14 , 2021
    अशोकनगर। दो दिवसीय बैजू बावरा संगीत समारोह (AshokNagar, Baiju Bawra Music Festival) में शुभारंभ शनिवार की रात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मंत्रीद्वय द्वारा कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved