बेंगलुरु । शहर पुलिस आयुक्त भास्कर राव आगामी चार दिनों तक अपने घर पर एकांतवास में रहेंगे। उन्होंने यह निर्णय उनके ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया है।
चालक कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया। संक्रमित ड्राइवर कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस से है जो राव के ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। हालांकि, चालक को कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन सीने में दर्द था।
डॉक्टरों ने उसे आराम करने के लिए कहा था और उसके सीने में दर्द का इलाज किया था। डॉक्टरों ने एक स्वैब नमूना एकत्र किया था और उसे एकांतवास में रहने को कहा था। शुक्रवार की सुबह भास्कर राव ड्यूटी पर आए और कुछ घंटों तक काम किया था।
बाद में दोपहर के भोजन के बाद उन्होंने चार दिनों के लिए घर पर रहने का फैसला किया। राव ने इसकी पुष्टि की और कहा कि वह सोमवार को कोरोना परीक्षण से गुजरेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved