बड़ी खबर

कोरबा से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- बिहार में पलटी कुमार शासन कर रहे

कोरबा। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ (chattishgarh) के कोरबा से फिर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (bharat jodo nyay yatra) फिलहाल छत्तीसगढ़ में हैं। आज यहां के कोरबा (Korba) से यात्रा शुरू हुई है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा, ‘बिहार (Bihar) की राजनीति में क्या कह सकते हैं। जब पलटी कुमार शासन कर रहे हैं, तो वे किस तरफ पलटी करेंगे किसी को नहीं पता। फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है। भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है, आरजेडी को तोड़ने में लगी हुई है और वो असफल होंगे।’

Share:

Next Post

कैसे होती है गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सुबह की शुरुआत?

Mon Feb 12 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। कुछ लोग दिन की शुरुआत सबसे पहले अपना पसंदीदा अखबार (favorite newspaper)से करते हैं और कुछ लोग अपने पसंदीदा वेबसाइट (favorite website)से, लेकिन अरबपति, बड़े बिजनेसमैन, कंपनियों के सीईओ के दिन की शुरुआत (beginning)कैसे होती है? यह सवाल अक्सर लोगों के जेहन में होता है। लोग सफल लोगों की डेली रुटिन […]