img-fluid

भारत जोड़ो यात्रा आज वसुंधरा के गढ़ से होगी शुरू, गहलोत-पायलट ने दिया एकजुटता का संदेश

December 05, 2022

जयपुर । भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) रविवार को राजस्थान (rajasthan) में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के गढ़ से यात्रा शुरू करेंगे। सोमवार से झालरापाटन (Jhalrapatan) से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत होगी। झालारापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का निर्वाचन क्षेत्र है। आज 5 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा झालारापाटन में रात्रि विश्राम स्थल चावली से चौराहे से 2.2 किलोमीटर चलकर 6 बजे काली तलाई पहुंचेगी। यहां से यात्रा की राजस्थान में आधिकारिक शुरुआत होगी।


सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी
काली तलाई से 14 किलोमीटर चलकर भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहे पर पहुंचेगी। यहां पर भारत जोड़ो यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। दोपहर 3.30 बजे यात्रा झालारापाटन से नाहरडी से फिर शुरू होगी जो 9 किलोमीटर चलकर चंद्रभागा चौराहे पर पहुंचेगी। इस चौराहे पर राहुल गांधी की एक नुक्कड़ सभा भी होगी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा।

गहलोत-पायलट ने दिया एकजुटता का संदेश
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता का संदेश दिया। सहरिया आदिवासी के लोकनृत्य पर गहलोत और पायलट राहुल गांधी संग थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी को ऐसी स्थिति में खड़ा कर दिया कि सचिन पायलट को गहलोत का हाथ पकड़कर नाचना पड़ा। जब कार्यक्रम में लोकनृत्य चल रहा था तो गहलोत और पायलट कुछ दूरी पर खड़े थे। लेकिन राहुल गांधी ने ऐसी स्थिति कर दी दोनों नेताओं को एक-दूसरे का हाथ पकड़न पड़ा।

Share:

  • साउथ फिल्म की शूटिंग पर हादसे का शिकार हुआ स्टंटमैन, 20 फीट की ऊंचाई से गिरने पर मौत

    Mon Dec 5 , 2022
    नई दिल्ली। सिनेमा जगत (cinema world) से एक शोक की खबर सामने आई है. 54 साल के स्टंट मैन की मौत हो गई है. सेट पर अचानक एक हादसा (Incident) हुआ जिस वजह से स्टंट मैन एस सुरेश का निधन हो गया. सुरेश विजय सेतुपति की एक फिल्म के लिए स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved