भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस दिन प्रारंभ होगी, तय हुई तारीख

भोपाल। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi’s India Jodo tour) अब 23 नवंबर को प्रारंभ होगी। राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार (gujarat election campaign) के लिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मालेगांव जहांगीर (Malegaon Jahangir, Maharashtra) में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं (Senior Leaders of Madhya Pradesh) ने भारत यात्री राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विषयों पर बैठक हुई।

बैठक के बाद हुआ फैसला कि राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा महराष्ट्र से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद करीब 382 किमी की दूरी तय करने के बाद आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल भगवान के दर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अलग-अलग नेताओं को यात्रा की जिम्मेदारी दी है। वह खुद यात्रा की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे है। बुधवार को महाराष्ट्र में कमलनाथ के साथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की।

Share:

Next Post

उत्तराखंड में धर्मांतरण पर कानून सख्‍त, धर्म परिवर्तन करने वालों को मिलेगी ऐसी सजा

Wed Nov 16 , 2022
देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल (state cabinet) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में धर्मांतरण को और अधिक सख्त और संज्ञेय बनाते हुए इसमें कई नए संशोधन करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यह संशोधित विधेयक तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकार का मानना है कि प्रलोभन,जबरन या विवाह (Marriage) आदि के उद्देश्य से विश्वास में लेकर धर्म […]