img-fluid

टेंपल बाँड के विरोध में कटोरा लेकर उतरी युवा कांग्रेस

October 28, 2026

  • मंदिरों को गिरवी रखने की सरकार की योजना को बताया सनातन विरोधी साजिश-नारेबाजी हुई

उज्जैन। शहर के 11 मंदिरों को गिरवी रखने की कथित योजना के विरोध में मंगलवार शाम जिला युवा कांग्रेस ने शहीद पार्क पर प्रदर्शन किया। टेंपल बाँड योजना के खिलाफ कांग्रेसी हाथों में कटोरा लेकर भिक्षाटन करते रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



  • युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्पित यादव की मौजूदगी में हुए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खुद को सनातन धर्म की पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी मंदिरों को बेचने और उन पर ऋण लेने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं ने शहर में लोगों से भिक्षा मांगी और घोषणा की कि यह एकत्रित राशि वे महाकाल मंदिर में दान करेंगे। युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देशवासियों के चंदे से हो सकता है, तो उज्जैन के 11 मंदिरों के लिए कर्ज लेने की क्या आवश्यकता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथों में कटोरा लिए कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में के नारे भी लगाए। इस दौरान युवा कांग्रेस ने अपनी प्रमुख मांगें स्पष्ट करते हुए कहा कि महाकाल और काल भैरव सहित सभी मंदिरों में आने वाले दान व शुल्क से ही मंदिर के विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने महाकाल मंदिर सहित सभी 11 मंदिरों की संपत्ति को गिरवी न रखने की मांग की है। इसके साथ ही, मंदिरों में प्राप्त होने वाले दान, सोना, चांदी, आभूषण, नकदी, एफडी और जमीन का हर साल ऑडिट कराकर अखबारों के माध्यम से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग रखी गई। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से तराना विधायक व जिला अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, देवव्रत यादव, अजीत सिंह ठाकुर, चंद्रभान सिंह चंदेल, अशोक जाट, बबलू खिंची, अजय राठौर, संचित शर्मा, रहीम लाला, ऋतुराज चौहान, दीपेश जैन, मुकेश यादव, अतुल चौहान, संदीप पटेल, सतीश टटवाल, नकुल यादव, वरुण शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष यश जैन, यशराज चावड़ा, संदीप पवार, अश्विन मावरी, यश पागे, यश चोपड़ा, संदीप चौहान, सौरभ प्रजापत, सौरभ यादव, सारिक मस्ताना, मयूर तिनखेड़े, प्रकाश सोलंकी और सावन चौहान उपस्थित रहे।

    Share:

  • दीपावली से पहले दुरुस्त हो महाकाल लोक की व्यवस्थाएं

    Wed Oct 28 , 2026
    सीईओ ने किया निरीक्षण, मेंटेनेंस के जरूरी काम प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश उज्जैन। दीपावली से पहले महाकाल लोक में मेंटेनेंस के सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे। कामों में देरी नहीं हो और गुणवत्ता से समझौता भी न हो। उज्जैन स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. नेहा जैन ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved