img-fluid

निखरने लगा उज्जैन..लालगेट से डी मार्ट वाला इंदौर रोड का फ्लाई ओवर ब्रिज हुआ शुरू

October 28, 2026

उज्जैन। इंदौर रोड सिक्सलेन के शहरी हिस्से में बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह ब्रिज लालगेट महामृत्युंजय द्वार से अंजूश्री होटल तक बना हुआ है।



  • इंदौर उज्जैन मार्ग को फोरलेन से 6 लेन में बदला जा चुका है। इसी मार्ग पर डी मार्ट के सामने से इंदौर रोड से उज्जैन की तरफ फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया है। उज्जैन की तरफ इसकी दो शाखाएं उतारी गई है। एक शाखा महामृत्युंजय द्वारा लाल गेट होते हुए होटल अंजू श्री तक तथा दूसरी शाखा नानाखेड़ा की ओर उतारी गई है। इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है और महामृत्युंजय द्वारा का कायाकल्प भी किया जा रहा है । फ्लाईओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाने के बाद महामृत्युंजय द्वारा और नानाखेड़ा वाली तरफ के यह दोनों मार्ग निखरे हुए नजर आ रहे हैं। यह फ्लाईओवर ब्रिज बन जाने के बाद इंदौर रोड से उज्जैन की ओर आने के लिए आवागमन और आसान हो गया है।

    Share:

  • टेंपल बाँड के विरोध में कटोरा लेकर उतरी युवा कांग्रेस

    Wed Oct 28 , 2026
    मंदिरों को गिरवी रखने की सरकार की योजना को बताया सनातन विरोधी साजिश-नारेबाजी हुई उज्जैन। शहर के 11 मंदिरों को गिरवी रखने की कथित योजना के विरोध में मंगलवार शाम जिला युवा कांग्रेस ने शहीद पार्क पर प्रदर्शन किया। टेंपल बाँड योजना के खिलाफ कांग्रेसी हाथों में कटोरा लेकर भिक्षाटन करते रहे और सरकार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved