img-fluid

आज से देश में भारत टैक्सी की शुरुआत, सस्ता किराया और पूरी सिक्युरिटी

February 05, 2026

अमित शाह करेंगे उद्घाटन कैब सर्विस प्रोवाइडरों की मोनोपॉली को चुनौती

नई दिल्ली। प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स (Private cab service providers) की मोनोपॉली को चुनौती देने के लिए कैब सर्विस के क्षेत्र में आज नया आगाज होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी (Bharat Taxi) का आज दिल्ली में शुभारंभ करेंगे। सरकार का दावा है कि भारत टैक्सी में कैब ड्राइवर्स को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को सर्ज प्राइसिंग और प्राइवेट कैब्स जैसी कंपनियों की मनमानी से भी छुटकारा मिलेगा।



  • अमित शाह ने पिछले साल मार्च में लोकसभा में अपने भाषण में कहा था कि हम बहुत जल्द ही ओला और उबर जैसा एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म लाने वाले हैं, जिसका मुनाफा किसी धन्नासेठ के पास नहीं जाएगा, बल्कि सीधा टैक्सी ड्राइवर के पास जाएगा। भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट पहले ही शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर में कई कैब ड्राइवर्स इस ऐप बेस्ड सर्विस का प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें ड्राइवर को दुर्घटना बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।

    ‘सारथी ही मालिक’ … कमीशन नहीं कटेगा
    बता दें कि भारत टैक्सी के चालकों को ड्राइवर नहीं, बल्कि सारथी कहा जाएगा। सरकार का कहना है कि सारथी ही मालिक होगा, क्योंकि इस सर्विस के दौरान यूजर द्वारा दिए जाने वाले किराए का पूरा पैसा सीधे कैब चालक के खाते में जाएगा, जहां ओला-उबर जैसी कंपनियां राइड के बाद फेयर में से एक मोटा हिस्सा कमीशन के नाम पर काट लेती हैं। भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग से भी राहत मिलेगी, जिसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

    Share:

  • CBSE छात्रों के लिए खुला इंटरनेशनल एजुकेशन का दरवाजा: 12वीं के अंकों से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सुनहरा अवसर

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली । विदेश में पढ़ाई(Studying abroad) करने का सपना देखने वाले भारत (India)के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) CBSE से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए अब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज(Universities) में शामिल कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved