मनोरंजन

भोजपुरी प्रोड्यूसर आनंद बिहारी यादव का दिल की बीमारी से हुआ निधन

डेस्क। सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम भोजपुरी दबंग्स के मालिक रहे आनंद बिहारी यादव का निधन हो गया है। आनंद बिहारी ने महज 45 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन का कारण दिल से संबंधित बीमारी को बताया जा रहा है। आनंद बिहारी के निधन की पुष्टि उनके बेटे द्वारा की गई है।

सीसीएल टीम भोजपुरी दबंग्स से जुड़ने के बाद लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले आनंद बिहारी यादव का मंगलवार को दिल की बीमारी से निधन हो गया। उनके बेटे अथर्व बिहारी यादव ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। दिल की बीमारी के इलाज के दौरान ही आनंद बिहारी यादव की मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह बैकुंठधाम में होगा।


जानकारी के अनुसार आनंद बिहारी यादव मूल रूप से जिला गाजीपुर के रहने वाले थे और लखनऊ में गोमतीनगर में रहते थे। निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ ही आनंद बिहारी ने भी सीसीएल में एक क्रिकेट टीम को फाइनेंस किया था। हालांकि, यह भी दावा किया जाता है कि आनंद बिहारी यादव ने कुछ फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं और इतना ही नहीं वह इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से भी जुड़े हुए थे।

भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम के मालिक रहे आनंद बिहारी यादव को इसी साल मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का इल्जाम था, जिसके चलते उन्हें राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Share:

Next Post

MP Election: ग्वालियर में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Wed Nov 8 , 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में एक बार फिर भाजपा को झटका लगा है। यहां पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा के दौरान पूर्व विधायक और भाजपा नेता मदन कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें […]