उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

700 करोड़ के Dewas से बदनावर तक के Forelane का भूमिपूजन

  • वर्चुअल रूप से शामिल होंगे भूतल मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उज्जैन। देवास से लेकर बदनावर तक के फोरलेन सड़क का भूमिपूजन शीघ्र होने वाला है, इसमें केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया देवास से लेकर बदनावर तक 110 किलोमीटर के मार्ग का फोरलेन का काम शीघ्र ही शुरू हो रहा है, इसमें अभी अधिग्रहण एवं अन्य कार्रवाई चल रही है। भूमिपूजन के पश्चात काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में देवास से लेकर उज्जैन तक का कार्य होगा। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल रूप में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। 10 किलोमीटर की सड़क में 3 लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव आते हैं। इस सड़क के फोरलेन बनने से ग्रामीणों को काफी सिविल सुविधाएं होंगी और गुजरात से आने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। देवास से उज्जैन और उज्जैन से बदनावर तक की सड़क चौड़ी नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी को देखते हुए इस सड़क को फोरलेन बनाने की बात कई दिनों से कहीं जा रही है। पहले भी यह मामला टल गया था और अब 5 साल बाद फिर इसे शुरू किया जा रहा है। इस फोरलेन को बनने में 3 से 4 साल का समय लगेगा। तब तक सिंहस्थ की तैयारियाँ भी शुरू हो जाएगी। सिंहस्थ में भी यार और बहुत उपयोगी रहेगा, क्योंकि इसका एक सिरा इंदौर से दूसरा सिरा आगरा-मुंबई रोड से और तीसरा सीधा गुजरात से जुड़ेगा।

Share:

Next Post

दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार

Sun Jun 20 , 2021
प्रतिबंधों में ढील 28 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना (Corona)संक्रमण कम होते ही सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू (curfew)में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत भी मिल गई है। पिछले हफ्ते भी सरकार ने रियायतें दी […]