img-fluid

भोपाल: बच्ची से हैवानियत, चॉकलेट के बहाने शादी समारोह से ले जाकर किया दुष्कर्म

December 11, 2020

भोपाल । राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 8 वर्षीय बच्ची से हैवानियत की घटना सामने आई है। बच्ची से दरिंदगी के बाद आरोपित अपने घर जाकर सो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा सीएसपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित 8 साल की बच्ची कक्षा दूसरी में पढ़ती है। वह गुरुवार रात अपनी मां के साथ छोला मंदिर इलाके में बुआ के यहां शादी समारोह में गई थी। रात करीब 11:30 बजे वह मां को रोते हुए मिली। मां के पूछने पर उसने बताया कि एक अंकल उसे टॉफी देने का कहकर छत पर ले गए थे, उसके बाद उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। यह सुनते ही मां परिजन के साथ छोला मंदिर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक युवक पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची ने आरोपित को पहचान भी लिया।

पुलिस ने 21 साल के आरोपित अभिषेक ठाकुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीएसपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित घर पर सोता मिला था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा के मकान की छत पर ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। भीड़-भाड़ और लोगों के लगातार यहां-वहां से निकलने के कारण वह उसके बाद घर आ गया था। वह यहां अपने माता पिता के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है।

Share:

  • कैसे One Plus के Co-Founder ने 7 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया?

    Fri Dec 11 , 2020
    नई दिल्ली। यदि आप टेक्नोलॉजी के बारे मे अपनी रूचि रखते है, तो आपको कार्ल पेई (Carl Pei) के बारे में निश्चित तौर पर सम्पूर्ण जानकारी होगी। Carl Pei ने गुजरे हुए पिछले सात सालो मे प्रीमियम हाई एंड स्मार्टफोन मार्केट को ही पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। Carl Pei ने केवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved