टेक्‍नोलॉजी

कैसे One Plus के Co-Founder ने 7 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया?

नई दिल्ली। यदि आप टेक्नोलॉजी के बारे मे अपनी रूचि रखते है, तो आपको कार्ल पेई (Carl Pei) के बारे में निश्चित तौर पर सम्पूर्ण जानकारी होगी। Carl Pei ने गुजरे हुए पिछले सात सालो मे प्रीमियम हाई एंड स्मार्टफोन मार्केट को ही पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। Carl Pei ने केवल 23 साल की उम्र में Carl Pei को Forbes 30 की लिस्ट में जगह मिली थी। इसके बाद अंडर 30, फॉर्च्यून अंडर 40 औ मार्केटिंग वीक विजन 100 जैसी कई उपलब्धियां कार्ल पेई के खाते में आईं।

कार्ल पेई एक बार फिर से बड़े धमाके की तैयारी में हैं। खबर है कि Carl Pei को सात मिलियन डॉलर्स की फंडिंग मिली है जिसका इस्तेमाल वे नई कंपनी को खड़ा करने में कर सकते हैं। Carl Pei की नई कंपनी की शुरुआत अगले साल होने की संभावना है, हालांकि अभी तक यह राज ही है कि कार्ल पेई कौन-सी कंपनी शुरू करने जा रहे हैं।

साल 2013 में कार्ल पेई ने OnePlus की नींव रखकर साबित कर दिया कि एंड्रॉयड में भी लोग प्रीमियम और हाई एंड डिवाइस खरीद सकते हैं। वनप्लस का पहला फोन ही मार्केट में पूरी तरह से छा गया था और अब लेटेस्ट सीरीज वनप्लस 8टी लॉन्च हुई है जिसके साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है। अक्तूबर में कार्ल पेई ने वनप्लस को अलविदा कहा है और अब उनके नए स्टार्टअप को लेकर चर्चा है। कार्ल पेई को जो फंडिंग मिली है उसमें आईपैड को जन्म देने वाले Tony Fadell, मशहूर यूट्यूबर Casey Neistat, Twitch के को-फाउंडर Kevin Lin, रेडीट के सीईओ Huffman जैसी हसित्यों के नाम शामिल हैं।

Share:

Next Post

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर जिम्मेदारियां बांटी

Fri Dec 11 , 2020
संतनगर। उपनगर के साधु वासवानी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के 12 एवम 13 दिसंबर को आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। गीत गायन की जिम्मेदारी शीला श्यामनानी एवम किरण वाधवानी को दी गयी है, मंच व्यवस्था एवम प्रशिक्षण केंद्र के हॉल एवम हॉल के […]