बड़ी खबर

भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से PM मोदी को किया सम्मानित

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी धाक जमाने वाले प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान जुड़ गया है. पड़ेसी देश भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो (Ngadag Pel gi Khorlo) से पीएम मोदी को नवाजा है. इसकी जानकारी भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग (Lotay Tshering) ने दी और बताया कि भूटान के सर्वोच्च सम्मान के लिए पीएम मोदी के नाम की घोषणा होने के बाद बहुत प्रसन्नता हुई.

इन देशों ने भी किया है अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित
बीते सालों में कई सारे देशों ने भी अपने यहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया है. इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, रूस, सऊदी अरब, अफगानिस्तान जैसे देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं.


पीएम मोदी द्वारा प्राप्त विदेशी नागरिक पुरस्कारों के नाम इस प्रकार हैं-
1. ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को सऊदी अरब द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान), 2016
2. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान), 2016
3. ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फ़िलिस्तीन (फ़िलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान जो कि विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है) , 2018
4. ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड (संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान), 2019
5. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड (रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान), 2019
6. ऑर्डर ऑफ रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान), 2019
7. ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां’ ( खाड़ी देश द्वारा प्रथम श्रेणी एक शीर्ष सम्मान है), 2019
8. लीजन ऑफ मेरिट (संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों का पुरस्कार जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है), 2020

Share:

Next Post

UP Elections: अमित शाह ने कहा- भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन की होगी जीत, 300 से ज्यादा आएंगी सीटें

Fri Dec 17 , 2021
लखनऊ। निषाद समाज और भाजपा की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ पहली संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन 2022 के चुनाव में 300 पार करेगा। उन्होंने निषाद समाज से अपील की कि वह गली गली जाकर मोदी का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पिछड़ों के लिए […]