देश

भाजपा का बड़ा ऐलान- मिजोरम में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

आइजोल। भारतीय जनता पार्टी मिजोरम में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मिजोरम भाजपा अध्यक्ष वनलालमुआका ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सितंबर में मिजोरम की सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के 16 नेता भाजपा में शामिल हो गए थे।

मिजोरम के दक्षिणी इलाके में स्थित चकमा स्वायत्तशासी जिला परिषद इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एमएनएफ के युवा अध्यक्ष मालिन कुमार चकमा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट के नेता भाजपा में शामिल हुए थे।


2018 में क्या था समीकरण, MNF ने की थी सत्ता में वापसी
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कुल 40 सीटों में एमएनएफ (MNF) पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए 26 सीटें जीती थी। कांग्रेस को 26 सीटों का नुकसान हुआ और सिर्फ 5 सीट पर जीत हासिल कर सकी। भाजपा ने पहली बार मिजोरम में खाता खोला और एक सीट पर कब्जा जमा लिया।

Share:

Next Post

CM स्टालिन फिर से चुने गए DMK के अध्यक्ष, आम परिषद की बैठक में हुआ फैसला

Sun Oct 9 , 2022
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व द्रमुक के दिग्गजे नेता एमके स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को पार्टी की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा द्रमुक […]