बड़ी खबर

हरियाणा में AAP को बड़ा झटका, निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) ने हरियाणा (Haryana) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका दिया है। आप नेता निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा (Nirmal Singh Mohra and Chitra Sarwara) ने शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा भी मौजूद रहे।

आप नेताओ के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज का दिन हरियाणा कांग्रेस कमेटी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। हमारे प्रदेश के बहुत ही वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह मोहरा आज कांग्रेस में फिर से शामिल हुए। ये शुरू से ही कांग्रेस में रहे और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। इसी के साथ चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी के 256 पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर और मजबूत होगी।


बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पांव जमाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रदेश में अपना संगठन मजबूत कर रही है। इन दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन नेताओं का राजनीतिक हैसियत इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में शामिल होने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। हरियाणा में इस समय बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

Share:

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी गई राहत बरकरार रखी झारखंड हाईकोर्ट ने

Fri Jan 5 , 2024
रांची । झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को (To Congress Leader Rahul Gandhi) दी गई राहत (Relief Given) बरकरार रखी (Upheld) । अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला किया । कोर्ट ने इस मामले में उनके […]