img-fluid

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका, एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार, JDS निभा सकती है किंगमेकर की भूमिका

May 11, 2023

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) में 224 सीटों पर हुए चुनाव में 69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल मे कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी (Congress is the largest party in exit polls) बनने का अंदेशा जताया रहा है। हालांकि सर्वे में कांग्रेस को  स्पष्ठ बहुमत मिलता तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन सबसे बड़ दल बने का का जरुर मिल सकता है। तमाम कोशिशों के बाद बी बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर नजर आ रही है। वहीं JDS किंगमेकर की भूमिका में आता नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि किस सर्वे में किसे बढ़त मिलती नजर आ रही है।


इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 118 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल सकती हैं। वहीं जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।

टुडेज चाणक्य

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 120 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 92 और जेडीएस को 12 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के पार जाती दिख रही है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106 से 120 सीटें, बीजेपी को 78 से 92 और जेडीएस को 20 से 26 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर

सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, बीजेपी को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। सरकार कांग्रेस की बन रही है। इस सर्वे में 73 हजार लोगों का फीडबैक है। 44 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस की, 32 प्रतिशत ने बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया।

जी न्यूज-मैट्रिज

सर्वे में बीजेपी को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है। सैंपल साइज के लिहाज से ये सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए थे। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।

इंडिया टीवी-CNX

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं मिल रहा है। ये सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बात की गई थी।

 

Share:

  • वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में हिस्‍सा लेने क्‍या भारत आएगा पाक? आईसीसी मेंबर ने दिया बड़ा अपडेट

    Thu May 11 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । एशिया कप (asia cup) को लेकर गतिरोध बरकरार रहने के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से उसकी राष्ट्रीय टीम के भारत में होने वाले 2023 विश्व कप में भाग लेने को लेकर कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले आईसीसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved