img-fluid

कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, हरीश चौधरी बने MP के नए इंचार्ज, भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी

February 14, 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। मध्य प्रदेश में आलाकमान ने भंवर जितेंद्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh) को हटाकर हरीश चौधरी (Harish Chowdhary) को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। हरीश चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक है। बता दें कि भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी। मध्य प्रदेश के अलावा वे असम के भी प्रभारी थे।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव बनाया है। वहीं बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, कृष्णा अल्लुवरु को बिहार, के राजू को झारखंड, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का इंचार्ज बनाया गया है।

Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Feb 15 , 2025
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.46, सूर्यास्त 06.02, ऋतु – बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया, शनिवार, 15 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि- आत्मविश्वास में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved