विदेश

कोरोना वायरस पर किया बड़ा खुलासा, चीन ने महिला पत्रकार को भेजा जेल

वुहान। चीन ने वुहान में कोरोना वायरस पर कई खुलासे करने वाली देश की सिटिजन जर्नलिस्‍ट झांग झान को ‘झगड़ा करने’ और ‘समस्‍याओं को उकसाने’ का दोषी पाया है। पत्रकार और वकील झांग को 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले मई महीने में झांग को हिरासत में लिया गया था और वह कई महीने तक इसके खिलाफ भूख हड़ताल पर रही थीं। झांग के वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब है।

झांग उन सिटिजन जर्नलिस्‍ट में शामिल हैं जो वुहान में कोरोना वायरस का खुलासा करने पर संकट में आ गए। चीन में कोई भी स्‍वतंत्र मीडिया नहीं है और चीनी अधिकारी उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हैं जो कोरोना वायरस को लेकर चीन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं। झांग सोमवार को अपने वकील के साथ शंघाई की अदालत में पहुंची।

अभियोग के मुताबिक झांग फरवरी महीने में कोरोना की स्‍वतंत्र रिपोर्ट करने के लिए वुहान पहुंची थीं। उन्‍होंने कई लाइव वीडियो और रिपोर्ट वुहान से किए जिसे फरवरी में सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। इससे चीनी अधिकारियों की नजर उन पर पड़ी और वह उनका शिकार हो गईं।

चीन में मानवाधिकारों से जुडे़ एक एनजीओ का कहना है कि झांग ने अपनी रिपोर्ट में स्‍वतंत्र पत्रकारों को हिरासत में डाले जाने और जवाबदेही चाह रहे परिवारों के प्रताड़‍ना की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। झांग गत 14 मई से वुहान से लापता थीं। एक दिन बाद यह खुलासा हुआ कि झांग को शंघाई में पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। शंघाई वुहान से 640 किमी दूर है। नवंबर महीने में उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया था। झांग पर आरोप लगाया गया था कि उन्‍होंने टेक्‍स्‍ट, वीडियो और अन्‍य मीडिया प्‍लेटफार्म के जरिए झूठी सूचनाएं फैलाई।

Share:

Next Post

घुटने की चोट के चलते ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए रोजर फेडरर

Mon Dec 28 , 2020
नई दिल्ली। 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलते नजर नहीं आएंगे। दरअसल, फेडरर अभी अपने घुटने की चोट से उभर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।  इसी के साथ यह फेडरर के कैरियर में पहला मौका होगा जब वह साल के […]