img-fluid

MP: टीकमगढ़ में खूनी वारदात, देवी पंडाल में मोबाइल पर गाने बजाने के विवाद में युवक की तलवार से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

October 14, 2026

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के देहात थाना क्षेत्र के भगतनगर कॉलोनी में देवी पंडाल के पास मोबाइल पर गाने बजाने को लेकर उपजे मामूली विवाद ने एक शख्स की जान ले ली। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही पड़ोसी पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पंडाल में गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की देर रात भगतनगर कॉलोनी स्थित एक देवी पंडाल में मोबाइल पर गाने बजाने को लेकर मृतक राजेंद्र बंशकार और उसके पड़ोसी आरोपी कैलाश अहिरवार के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह मामूली विवाद तू-तू मैं-मैं से बढ़ता हुआ हाथापाई तक पहुंच गया।

घर से तलवार निकालकर लाया आरोपी

विवाद के दौरान आरोपी कैलाश अहिरवार गुस्से में अपने घर चला गया और वहां से एक धारदार तलवार लेकर वापस लौट आया। उसने आव देखा न ताव और राजेंद्र बंशकार पर तलवार से हमला कर दिया। इस घातक हमले में राजेंद्र के सिर, पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आईं है।

अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल राजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक और आरोपी दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में देहात थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कैलाश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved