व्‍यापार

stock market में बड़ी गिरावट, 49 हजार के नीचे पहुंचा Sensex

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Domestic stock market) गिरावट के साथ खुले। कोरोना के मामलों में आए उछाल ने बाजार को डरा दिया है. भारत ही नहीं, यूरोप में भी कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. डॉलर में मजबूती आई है, जिससे बाजारों में डर बढ़ रहा है. कारोबारी सुरक्षित निवेशक की तलाश में हैं। इसी का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी के दिन बिकवाली है। सुबह 10.55 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 587.7 अंकों (1.19 फीसदी) की गिरावट के साथ 48592.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.85 अंक यानी 1.06 फीसदी नीचे 14,394.55 के स्तर पर था। इसके बाद भी गिरावट का दौर जारी है।


बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 871.13 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49180.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 265.35 अंक यानी 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 14549.40 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी है। सुबह 9.15 बजे- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.07 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,123.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,518.55 के स्तर पर खुला था। आज शुरुआती कारोबार में 518 शेयरों में बढ़त आई, 1060 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

इसके बाद सुबह 9.28 बजे- सेंसेक्स 370.57 अंक (0.75 फीसदी) नीचे 48809.74 पर पहुंच गया और निफ्टी 116.50 अंकों की गिरावट के साथ 14432.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि सुबह 10.11 बजे- बाजार में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेंसेक्स 386.89 अंकों की गिरावट के साथ 48793.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.69 फीसदी नीचे 14,450.15 के स्तर पर था। 

शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, यूपीएल, टाटा स्टील और अढाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। सेक्टोरियल इंडेक्स पर आज फार्मा और एफएमसीजी से अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें मेटल, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

Share:

Next Post

INDORE : मिलावटी फालूदा और कोल्ड्रिंक्स बनाने पर एफआईआर दर्ज

Thu Mar 25 , 2021
प्रशासन ने मारा छापा… मौके पर केमिकल के साथ छोटे बच्चे भी फैक्ट्री में काम करते मिले इन्दौर।  मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ भी लगातार पुलिस-प्रशासन ( Police-Administration) और खाद्य विभाग (Food Department) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन ने कल बॉम्बे इंटरप्राइजेस (Bombay Enterprises) मल्हार पल्टन मल्हारगंज की फैक्ट्री पर छापा डाला […]