देश

विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए बड़ी सौगात, कर्जमाफी और क्रॉप लोन कि घोषणा

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly elections) से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) ने किसानों के लिए एक बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करते हुए बताया की जिन किसानों का क्रॉप लोन है, उसे भीं माफ़ किया जायगा।

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह (Punjab CM Charanjit Singh) ने बताया कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनके 2 लाख रुपये तक के क्रॉप लोन (crop loan) माफ किया जाएगा। इसके साथ ही भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ होंगे। पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रुपये जमा करवाएगी। यह रूपये 10 से 15 दिन में किसानों के पास पहुंच जायेंगे। इसका फायदा 1.5 लाख किसानों को होगा। इससे पहले राज्य सरकार (State government) ने 5.63 लाख किसानों का 4 हजार 610 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली थी। वहीं 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3 हजार 630 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का फायदा भी दिया गया था।


पंजाब सरकार ने कर्जमाफी के साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए किसानों के खिलाफ दर्ज केस (Case registered against farmers) को माफ करने का फैसला किया है। जिन्होंने राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध किया था। चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा उन किसानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी 31 दिसंबर तक रद्द करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने चुनाव से पहले किसानों की कर्जमाफी को चुनावी स्टंट बताया उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना कोर्ट परिसर (Ludhiana Court Complex) में धमाके को लेकर भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आज पंजाब में कमजोर सरकार है, ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं और इनके पास पंजाब को संभालने के लिए समय ही नहीं है।

Share:

Next Post

2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक होकर आया है ओमिक्रॉन, विशेषज्ञों ने चेताया

Fri Dec 24 , 2021
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन का खतरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, इस नए वैरिएंट को लेकर नए अध्ययन भी सामने आ रहे हैं। अब सिंगापुर के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी प्रतिरक्षा को डेल्टा के मुकाबले मजबूत बनाया है और 2022 […]