img-fluid

TMC के संगठन में बड़ा फेरबदल, अभिषेक बनर्जी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

June 05, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को टीएमसी का महासचिव नियुक्त किया है। वहीं अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जबकि दिग्गज नेता कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में काफी मेहनत की थी। वे अपने भाषण के माध्यम से युवाओं का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि ममता बनर्जी भी अभिषेक के काम से काफी खुश नजर आईं और उन्हें इस बार प्रमोशन देते हुए महासचिव बना दिया।

Share:

  • ‘नागिन’ फेम पर्ल वी पुरी को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, नहीं मिली जमानत

    Sat Jun 5 , 2021
    मुबंई। नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) पर एक बच्ची के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पर्ल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें जमानत भी नहीं मिली है। पर्ल को 4 जून की रात को पुलिस ने आईपीसी की धारा CR IPC […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved