बड़ी खबर

बिहार में पहली जीत भाजपा के नाम, केवटी से मुरारी मोहन जीते

पटना । बिहार में पहली जीत भाजपा के खाते में आई है। दरभंगा से भाजपा के मुरारी मोहन जीत गए हैं। उन्होंने राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सीद्दकी को हरा दिया है।

दरभंगा विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सरावगी बहुमत के पास पहुंच गए हैं। दरभंगा ग्रामीण से राजद के ललित यादव प्रतिद्वंदी से आगे हैं। बहादुरपुर से जदयू के मंत्री मदन सहनी की जीत भी पक्की है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन तीनों प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर 18 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव जदयू के रामनंद मंडल पर भारी पड़ रहे हैं। 29219 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल आगे चल रहे हैं। भोजपुर के बड़हरा विधानसभा सीट पर मतगणना का 31वां राउंड खत्म हो गया है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप 5559 वोट से आगे हैं।

सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन बढ़त बनाए हुए हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के लवली आनंद से 57594 वोटों के साथ आगे हैं। कटिहार विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां से भाजपा प्रत्याशी तारकेश्वर प्रसाद 22225 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

लखीसराय विधानसभा पर भी मतगणना के 11 राउंड खत्म हो गए हैं। अब तक यहां भाजपा के विजय कुमार सिन्हा 16557 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश भी टक्कर देते दिख रहे हैं।

कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कविता देवी 47771 वोट के साथ आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान यहां दूसरे नंबर पर हैं। पूर्वी चंपारण की रक्सौल विधानसभा सीट पर मतगणना के 14 राउंड पूरे हो गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी को अब तक 30355 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 15377 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कल्याणपुर विधानसभा सीट पर आठ राउंड में राजद प्रत्याशी ने 2543 वोटों के साथ बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी यहां दूसरे स्थान पर है। नरकटिया विधानसभा सीट पर भी मतगणना के नौ राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक यहां राजद प्रत्याशी 6839 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। जदयू प्रत्याशी यहां दूसरे स्थान पर है। गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर मतगणना के 16 राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक जीतन राम मांझी 7763 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती राउंड में ये दूसरे नंबर पर थे। लेकिन धीर-धीरे इन्होंने बढ़त बना ली है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चनपटिया विधानसभा पर भी भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह की जीत तय हो चुकी है। वे यहां 23वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 14707 वोटों से आगे चल रहे हैं। बक्सर विधानसभा सीट पर मतगणना के 17वें राउंड में राजद के शंभूनाथ यादव 43145 वोट के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर एलजेपी के हुलेस पांडेय टक्कर देते दिख रहे हैं। बेतिया विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रेणु देवी की जीत तय मानी जा रही है। यहां अब केवल दो राउंड की गिनती बाकी रह है, जिसमें 17000 से अधिक वोटों पर रेणु देवी आगे चल रही हैं।

राजपुर विधानसभा सीट के भी 12 राउंड में वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। अब तक कांग्रेस के विश्वनाथ राम 25252 वोटों के साथ बढ़ते बनाए हुए हैं। हालांकि परिवहन मंत्री और जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला दूसरे नंबर के साथ टक्कर देते दिख रहे हैं। सुपौल विधानसभा सीट से जदयू के विजेन्द्र यादव 24वें राउंड में भी आगे हैं। अब तक 18000 वोटों के साथ एक नंबर पर हैं विजेन्द्र प्रसाद।

सिमरी विधानसभा सीट पर मतगणना के 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। वीआईपी के मुकेश साहनी 22979 वोटों के साथ आगे हैं। राजद के यूसुफ सलाउद्दीन दूसरे नंबर पर हैं। अररिया विधानसभा सीट पर मतगणना के आठ राउंड पूरे हो चुके हैं। 20534 वोटों के साथ जदयू की शगुफ्ता अजीम आगे हैं। कांग्रेस के आबिदुर रहमान दूसरे नंबर पर हैं।

सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन 55299 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद की लवली आनंद यहां से दूसरे नंबर पर हैं। गोविंदपुर विधानसभा सीट पर 16 राउंड में भी राजद के मो कामरा बढ़त बनाए हैं। दूसरे नंबर पर जदयू की पूर्णिमा यादव हैं। रजौली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार 422 वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवे राउंड तक इन्हें 1050 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर यहां से राजद प्रत्याशी प्रकाशवीर चल रहे हैं।

नवाना विधानसभा सीट पर सातवें राउंड में राजद की विभा देवी 6074 वोटों से आगे हैं। जदयू प्रत्याशी कौश यादव यहां दूसरे स्थान पर हैं। बांका जिले के कटोरिया विधानसभा सीट पर 12वें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। अब तक राजद की स्वीटी सीमा 1858 मतों से आगे चल रही हैं।

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के सात राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां अब सीपीएम प्रत्याशी अजय कुमार 15831 वोटों के साथ जदयू से आगे चल रहे हैं। वारिसनगर विधानसभा सीट पर मतगणना के छह राउंड पूरे होने के बाद यहां माले प्रत्याशी फूलबाबू सिंह 13983 वोटों के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू के अशोक कुमार हैं।

मोरवा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के छह राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां से विद्यासागर सिंह निषाद 14536 वोटों के साथ आगे हैं। राजद के रणविजय साहू दूसरे नंबर पर हैं। रोसड़ा विधानसभा सीट पर भी 10 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से वीरेन्द्र कुमार 27027 वोटों के साथ आगे हैं। हसनपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना के 10 राउंड पूरे हो गए हैं। इस सीट पर तेज प्रताप जदयू के राजकुमार राय को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। हालांकि तेजप्रताप 23121 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

इस्लामपुर विधानसभा पर मतगणना के 10 चरण पूरे हो गए हैं। इस सीट पर राजद जदयू को कड़ी टक्कर देते देख रहे हैं। जदयू राजद प्रत्याशी महज कुछ वोटों से ही आगे हैं। जदूय प्रत्याशी 10वें राउंड तक 21446 वोट मिले थे। समस्तीपुर विधानसभा सीट पर मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट पर मतगणना के 13 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां इज्या यादव भाजपा के राजेश कुमार सिंह को कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं। इज्या को 13वें राउंड तक 31900 वोट मिले हैं। परिहार विधानसभा सीट पर मतगणना के 10 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से राजद भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी 25342 वोटों के साथ आगे चल रही है। राजद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

बथनाहा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के 12 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां भी भाजपा 36336 वोटों के साथ आगे चल रही है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है। रीगा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के तीन राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा को इस सीट पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी 10377 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। शिवहर विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी 8952 वोटों से आगे चल रहे हैं। बेलसंड विधानसभा सीट पर मतगणना का 14वां राउंड शुरू हो गया है। अब यहां पर राजद प्रत्याशी 24922 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जदयू प्रत्याशी यहां से दूसरे नंबर पर हैं।

रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 14वें राउंड में जदयू 39041 वोटों के साथ आगे है। दूसरे नंबर की बात करें तो इस सीट पर राजद प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं। बाजपट्टी विधानसभा सीट से मतगणना के तीन राउंड पूरे हो गए हैं। अब तक यहां जदयू प्रत्याशी 7518 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं। सुरसंड विधानसभा सीट पर मतगणना का पांचवा राउंड शुरू हो गया है। यहां राजद प्रत्याशी को अब तक 8984 वोट मिले हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर है। बरूराज विधानसभा सीट पर मतगणना के 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 17900 वोटों के साथ कब्जा जमा हुए हैं। वहीं पारू विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी 3326 वोटों के साथ आगे हैं।

साहेबगंज विधानसभा पर वीआईपी प्रत्याशी 4565 वोट से आगे चल रहे हैं। कुढनी विधानसभा सीट पर राजद 1348 वोटों से आगे है। मीनापुर विधानसभा सीट पर राजद 3500 वोटों से आगे चल रही है। सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर मतगणना के 22 राउंड पूरे हो गए हैं। फिलहाल अभी यहां भाजपा प्रत्याशी 62564 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी हैं। गयाघाट विधानसभा सीट पर जदयू 2685 वोटों से आगे चल रही है। वहीं औराई विधानसभाई सीट पर भाजपा 7800 वोटों के साथ कब्जा जमाए हुए है।

बोचहा विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 3300 वोटों के साथ बढ़ बनाए हैं। सकारा विधानसभा सीट पर जदयू 3460 वोटों के साथ आगे है। मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के सात राउंड पूरे हो गए हैं। अब यहां से कांग्रेस प्रत्याशी 2670 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांटी विधानसभा सीट पर निर्देलीय प्रत्याशी 1862 वोटों से आगे हैं। यहां मतगणना के छह राउंड पूरे हो गए हैं।

बांका विधानसभा पर मतगणना के नौ राउंड पूरे हो चुके हैं। अब तक भाजपा के रामनारायण मंडल 7256 वोट से आगे हैं। राजद के जावेद इकबाल अंसारी दूसरे नंबर पर हैं। चेरिया बरियारपुर में 12 राउंड की मतगणना खत्म हो चुका है। राजवंशी महतो 16 हजार से अपनी प्रतिद्वंदी मंजू वर्मा से आगे हैं। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 15 राउंड की मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट पर आरजेडी के शंभूनाथ यादव 36582 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां एलजेपी के हुलेस पांडे हैं।

कटिहार के कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की कविता पासवान 36295 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी 25000 वोटों से आगे है। सहरसा विधानसभा सीट पर मतगणना के 15 राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक यहां से भाजपा प्रत्याशी आलोक 50574 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां से राजद प्रत्याशी लवली हैं। बखरी विधानसभा सीट पर सीपीआई के सूर्यकांत पासवान 5284 वोटों से आगे हैं। बांका के धोरैया विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना जारी है। यहां फिलहाल जदयू के मनीष कुमार 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी हैं।

गायघाट विधानसभा सीट पर 2685 वोटों से जदयू प्रत्याशी आगे है। औराई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 7800 वोट से आगे है। बोचहां विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 3300 वोट से आगे है। सकरा विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी 3460 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 2401 वोट से आगे है। कांटी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी 1750 वोट से आगे चल रहे हैं। बरूराज विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 14078 से आगे है। पारु विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 500 वोट से आगे। -साहेबगंज विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 4565 वोट से आगे है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी 1348 वोट से आगे है। मीनापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी 3500 वोट से आगे है। अरारिया की फारबिसगंज विधानसभा सीट पर सातवां राउंड खत्म हो गया है। यहां फिलहाल भाजपा के विद्यासागर केसरी 22426 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जाकिर हैं। ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की मतगणना में आरजेडी 27929 मतों से आगे है। एलजेपी के हुलेस पांडेय यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

नोखा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी अनिता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी से 73 वोटों से आगे चल रही हैं। डेहरी विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह 5413 वोटों के साथ आगे है। भाजपा के सत्यनारायण सिंह यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। काराकाट विधानसभा सीट पर माले प्रत्याशी अरुण सिंह 3389 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राजेश्वर राज यहां दूसरे नंबर पर हैं।

बक्सर विधानसभा सीट पर नवां राउंड खत्म हो गया है। अब तक यहां भाजपा के परशुराम चौबे 17803 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। दिनारा विधानसभा सीट पर लोपजा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सिंह 245 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के विजय कुमार मंडल यहां दूसरे नंबर पर हैं।

Share:

Next Post

काशी को प्रधानमंत्री का खास दिवाली तोहफा

Tue Nov 10 , 2020
– सियाराम पांडेय ‘शांत’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 614 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी […]