img-fluid

Bihar: पप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…

November 10, 2025

पटना। बिहार (Bihar) में चुनावी हलचल (Election activity) तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) के एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने एक साक्षत्कार में निर्दलीय सांसद बनने में आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए कहा कि ‘निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।’ सांसद के इस बयान के बाद अब जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है।


मनोज भारती ने पप्पू यादव के इस बयान पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने लिखा, ‘जीत चाहे निर्दलीय की हो या किसी दल की लोकतंत्र में ताकत सिर्फ जनता की होती है। लेकिन भगवान के बाप की औकात नहीं’ जैसी भाषा लोकतंत्र नहीं, सिर्फ अहंकार दिखाती है। जो नेता जनता की कृपा को अपना चमत्कार समझ लेते हैं, वे भूल जाते हैं कि कुर्सी आती-जाती है लेकिन शब्दों की मर्यादा हमेशा साथ चलती है। खैर, इस तरीके की बातें करना अब पप्पू यादव का स्वभाव बन गया है।’

पप्पू यादव ने क्या कहा था…
पप्पू यादव अपने बेबाक बयान की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक साक्षात्कार में हाल ही में पप्पू यादव ने निर्दलीय सांसद चुने जाने को लेकर अपनी बात रखी थी। पप्पू यादव ने कहा था, ‘निर्दलीय सांसद बनना, ये भगवान के बाप की भी औकात नहीं। आप सोचिए, बिना किसी बड़े दल या गठबंधन के जनता के बीच से अकेले निकलना कितना कठिन है।’

Share:

  • अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी

    Mon Nov 10 , 2025
    वाशिंगटन। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने अमेरिका (US) में कामयाबी की नई दास्तान लिख डाली है। अब एक और भारतीय अमेरिका की राजनीति में सुर्खियों में है। इस भारतीय युवक का नाम है सैकट चक्रवर्ती। सैकट सैन फ्रांसिस्को (san francisco) में कांग्रेस के लिए सांसद पद के उम्मीदवार हैं। अभी तक यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved