बड़ी खबर राजनीति

बिहार चुनावः नड्डा-फडणवीस का दौरा, NDA में सीट शेयरिंग पर आज हो सकती है डील

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान हो सकता है। इसे देखते हुए सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस बिहार आएंगे और बीजेपी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1 बजे फडणवीस और शाम 5.20 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना पहुंचेंगे। बताया जा रहा है जेपी नड्डा सीएम नीतीश कुमार से भी मिलेंगे और संभवत: सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत भी करेंगे।
बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार, पहली बार बिहार आ रहे देवेंद्र फडणवीस पटना एयरपोर्ट से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचेगे। वहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद वह प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह होटल चाणक्य में बीजेपी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पूरे चुनाव के दौरान मीडिया से संबंधित तमाम गतिविधियां यहीं से संचालित करेगी। दूसरे दिन यानि शनिवार को नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बीजेपी ने दोनों नेताओं का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की शाम 5.20 में पटना आएंगे। शाम 6 बजे चुनाव संचालन समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा। 12 सितंबर को सुबह 9 बजे पटनदेवी जाकर दर्शन करेंगे। 11.30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ करेंगे, फिर दोपहर 1 बजे हेलिकॉप्टर से दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वहां दोपहर 1.45 बजे मखाना अनुसंधान केंद्र और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे।
मुजफ्फपुर में जेपी नड्डा के किसान चाची के नाम से मशहूर फुलवंती देवी के गांव इब्राहिमपुर जाएंगे। शाम 3.35 में लीची किसान और महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर कोर कमिटी की बैठक में शामिल होंगे। शनिवार रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share:

Next Post

मप्र में कोरोना से और 21 मौतें, रिकार्ड 2187 नये मामलों के साथ संक्रिमतों की संख्या 81 हजार के पार

Fri Sep 11 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 2187 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 81 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1661 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी […]