
मुजफ्फरपुर। बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान इन दिनों लगातार नेताओं के मंच टूटने की खबर आम हो गई है। ऐसी हीं एक और मंच टूटने की खबर, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का मंच टूट गया. मंच टूटने के दौरान गिरने से पप्पू यादव का हाथ टुट गया. तत्काल पप्पु यादव को इलाज के लिए पटना ले जाया गया. मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा में आज पप्पू यादव स्थानीय प्रत्याशी बीना यादव के प्रचार के पहुंचे थे, जिस दौरान वह मंच पर चढ़कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस बीच मंच पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी औरअचानक मंच टूट कर गिर गया ,जिसमें पप्पू यादव समेत कई लोग घायल हो गए. वहीं पप्पू यादव के हाथ में काफी चोट आयी है दर्द से परेशान पप्पु को आनन-फानन में तत्काल हेलीकॉप्टर से पटना ले जाया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved