उत्तर प्रदेश

बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जाना हालचाल


लखनऊ। यूपी (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) कल्याण सिंह (Kalyan Singh) पीजीआई (PGI) में भर्ती हैं, उनकी सेहत में कुछ सुधार हो रहा है। शुक्रवार बिहार सरकार (Bihar government) के मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने भी लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल पहुंचकर वहां के डॉक्टरों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हाल (Well being) जाना। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह से बात भी करने की कोशिश की।


कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी और एंडोक्राइन सर्जरी समेत 5 बड़े विभागों के विभागाध्यक्ष समेत डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका ख्याल रख रही है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन स्वयं उनकी सेहत का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पीजीआई में भर्ती होने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल के सीनियर डॉक्टर से संपर्क बनाए हुए हैं। इस बीच वह कई बार अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को कल्याण सिंह के बेहतर इलाज को लेकर निर्देश दे चुके हैं। गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पीजीआई अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Share:

Next Post

सचिन वाजे की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने ईडी को दी पूछताछ करने की इजाजत

Fri Jul 9 , 2021
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज कथित भ्रष्टाचार के मामले में तलोजा जेल में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ करेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ईडी को वाजे से पूछताछ करने की अनुमति दी है। इस […]