देश राजनीति

बिहार की जनता बाढ़ में डूबी है और सरकार एकांतवास में: पप्पू यादव

पटना। पूरी सरकार जिसने थाली-ताली बजायी और मोमबत्ती जलायी वो आज एकांतवास में है। भाजपा के 75 नेता और मुख्यमंत्री निवास में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिर भी ये चुनाव की बात कर रहे हैं। इन्हें जनता की जान की कोई चिंता नहीं है। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

पप्पू यादव ने कहा कि हॉस्पिटल में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और दवा नहीं हैं। डिप्टी सेक्रटरी की मौत बेड नहीं मिलने के कारण हो गई। ऐसी महामारी में सत्ता पक्ष के नेता कहां हैं। मुख्यमंत्री की खोज के लिए लोग ट्विटर पर ट्रेंड करवा रहे हैं। विधायक, सांसद सभी गायब हैं। इनलोंगो ने जनता को सड़क पर छोड़ अपने आप को घर में कैद कर लिया हैं।

उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गंडक, कोसी, गंगा नदी का दौरा कर स्थिति की पड़ताल करनी चाहिए और जनता को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल रूप से कदम उठाने चाहिए। नीतीश कुमार फ्लड फाइटिंग के नाम पर अरबों रुपए हर साल खर्च करते हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं होता। भ्रष्ट नेता और अधिकारी बाढ़ को दुधारू गाय समझते हैं। राज्य में जितने पुल और बांध टूटे हैं उनकी जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा होनी चाहिए। साथ ही उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव समेत भाजपा के सभी नेताओं के आय की जांच होनी चाहिए। इन सभी ने जनता का पैसा लूट अकूच संपत्ति बनाई है। पप्पू यादव ने पिछले दो दिनों में उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा शनिवार को गोपालगंज और बेतिया का दौरा करेंगे। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

Next Post

नस्लवाद जैसे गम्भीर मसले के समाधान का हिस्सा बनना मेरी जिम्मेदारी : फाफ डु प्लेसिस

Sat Jul 18 , 2020
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि उनका देश अब भी नस्लवाद के कारण बंटा हुआ है और उनकी यह जिम्मेदारी है कि वह इसके समाधान का हिस्सा बनें।’’ “ब्लैक लाइव्स मैटर “आंदोलन पर अपने विचार रखते करते हुए […]