img-fluid

बिहार में जनता ने महागठबंधन को दिया समर्थन, जनतंत्र में इतना बड़ा धोखा नहीं हुआ : अखिलेश

November 15, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया। जनतंत्र में इतना बड़ा धोखा नहीं हुआ जब जीतते-जीतते किसी को हरा दिया गया हो। वहां बेईमानी हुई। सभी सर्वे महागठबंधन के पक्ष में थे अचानक रिजल्ट बदल गया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में लगा अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की एक सीट थी वह हमारे पास रही। झूठ के बल पर भाजपाई सरकार बना सकते हैं तो हम विकास और जनता के भरोसे पर अपनी सरकार बनाने में अवश्य समर्थ होंगे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में विकास का कोई बड़ा काम तो दिखा नहीं लेकिन अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ा है। सपा सरकार के अच्छे कामों को बर्बाद करना ही भाजपा का काम रहा है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर और विकास को आगे रखकर सपा अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में शौचालय नहीं बने हैं, बिना बने ओडीपी के सर्टीफिकेट जारी किए गए हैं। बिजली नहीं है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। महंगाई बढ़ गई है। खाद, बिजली, डीजल सभी महंगे हैं। किसान को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। कृषि कानूनों के जरिए भाजपा खेत की मेड़ तोड़ने की तैयारी में है। किसानों की मदद के लिए आलू की बड़ी मंडी का काम छूटा है। औरैया, इटावा, कन्नौज में मंडी बननी थी नहीं बनी। किसान की आय दोगनी कहां हुई?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। प्रदेश के किसान के सरसों के तेल की जगह विदेशों से तेल आयात किया जा रहा है। जनता का धन लुटाया जा रहा है। गन्ना किसान को बकाया नहीं मिला। उसको अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इटावा में लाॅयन सफारी को भाजपा सरकार नहीं खोल रही है। इससे तो सरकार को आमदनी होती। अब यहां से शेर कहीं और भेजने की चर्चा है। समाजवादी सरकार बनने पर सुबह की सैर करने वालों, साइकिल वालों के लिए सफारी में सुविधाएं दी जाएंगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • जनता कोरोना व प्रदूषण से त्रस्त है केजरीवाल को कोई मतलब नहीं :गुप्ता

    Sun Nov 15 , 2020
    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के लोग आज कोरोना और प्रदूषण की दोहरी मार से त्रस्त है लेकिन दिल्ली सरकार को उनकी कोई सुध नहीं है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री केजरीवाल कह रहे हैं कि बढ़ते प्रदूषण के कारण मामलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved